फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में खाता खोलने के आदेश से ग्राम प्रधानों में रोष 

Tue, 19 Feb 2019 11:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट ब्लॉक परिसर में नारेबाजी करते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग की ओर से 14वें वित्त के खाते जिला मुख्यालय में खोलने का आदेश जारी होने पर ग्राम प्रधान संगठन ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने आदेश के विरोध में ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि यदि जिला मुख्यालय में खाते खोलने के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने 14वें वित्त के खाते जिला मुख्यालय में खोलने के आदेश को गलत बताया गया। प्रधानों का कहना था कि दो माह पूर्व ही प्रशासन ने 14वें वित्त के नए खाते खुलवाए हैं। जिला मुख्यालय में ग्राम प्रधानों के खाते खोलने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।

प्रधानों का कहना है कि उनका कार्यकाल इस साल जून तक ही है इस अवधि में वे नए खाते नहीं खुलवा सकते हैं। उन्होंने पूर्व में बैंकों की स्थानीय शाखा में खोले गए खातों में ही लेनदेन करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मदन राम, भगवती प्रसाद, दीपक कुमार, महेंद्र अधिकारी, महेश जोशी, कमला देवी, रीता देवी, कौशल्या, रीता, राधा आदि थे।
विज्ञापन


सुरेश बैनी, जिला पंचायत राज अधिकारी, चंपावत ने बताया कि जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त से मिलने वाली रकम सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जाएगी।
इसलिए जिला मुख्यालय की बैंक शाखा में खाता खुलवाने का आदेश जारी किया गया है। 14वें वित्त में चंपावत जिले को 6.50 करोड़ रुपये की रकम मिली है। इस राशि का उपयोग ग्राम पंचायतों के विकास के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें