फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनाबोरा ग्राम पंचायत में जीती रेखा देवी

Mon, 13 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खूनाबोरा में प्रधान का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खूनाबोरा में ग्राम प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में रेखा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेम सिंह को 115 मतों से पराजित किया। रेखा देवी को 270 और प्रेम सिंह को 155 मत मिले। 16 मत अवैध घोषित किए गए। रेखा गुरुकुलम एकेडमी मानेश्वर में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


मतगणना कर्मियों ने सोमवार को प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने मतपेटियों को खोला। सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड तक दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर थी, दूसरे राउंड में रेखा देवी को एकतरफा मत मिलने से आसान जीत मिली। डेढ़ घंटे तक चली मतगणना के पहले राउंड में जूनियर हाईस्कूल खूनाबोरा बूथ के मतों की गणना की गई।

इस बूथ में कुल 262 मत पड़े थे। जिसमें से रेखा देवी के चुनाव चिन्ह अनानास को 127, प्रेम सिंह के चुनाव चिन्ह अनाज की बाली में 130 मत पड़े थे, जबकि पांच मत अवैध घोषित किए गए। इसी प्रकार दूसरे राउंड में प्राइमरी स्कूल मनिहार गांव बूथ के मतों की गणना की गई। जिसमें कुल 179 मत पड़े थे। रेखा देवी को 143, प्रेम सिंह को 25 मत मिले, जबकि 11 मत अवैध घोषित किए गए। आरओ अरुण कुमार लोशाली ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने विजयी प्रत्याशी रेखा देवी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में आरओ सहित एआरओ कमला माहरा, मतगणना कर्मी एमडी भट्ट, नारायण सिंह कार्की, नवीन राम आर्य, बीडीओ केएस नयाल, एडीओ पंचायत छोटे लाल राणा, वीरेंद्र मेहता, केदार दत्त जोशी ने सहयोग किया। मतगणना के दौरान पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। जीत की खबर मिलते ही रेखा देवी के समर्थक ब्लॉक परिसर में आ गए और एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर जीत की खुशी मनाई। 

लोहाघाट (चंपावत)। वर्ष 2013-14 में हुए पंचायती चुनावों में विजयी प्रत्याशी महेश बोहरा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित सिंह को 19 मतों से पराजित किया था। तक महेश बोहरा को 198, ललित सिंह को 179, जीवन राम को 65, फतेह सिंह को 47, हयात राम को 12 मत मिले थे। इस बार ग्रामीणों ने ललित को राहत देकर उनकी पत्नी रेखा को मतों के भारी अंतर से जिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें