भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोवंशज का गला काटकर फेंकने के मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया है। मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई।
जिला महामंत्री राजेश उप्रेती और मंडल अध्यक्ष शैलेश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना फिर से न हो तथा जिले में शांति व्यवस्था, कौमी एकता बनी रहे, इसके लिए अपराधियों का पकड़ा जाना अनिवार्य है।
प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, नगर अध्यक्ष कमल महरा, नवीन बोहरा, जीवन सिंह, मनोज जोशी, विजय कुमार, दयाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। बनबसा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पहुंचकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई देवेंद्र सिंह को डीएम को संबोधित सौंपा।
उन्होंने गोवंशज के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री मोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, कमल गुप्ता, राज सिंह भदौरिया, कमल जैन, मनोज कश्यप, रफी अंसारी, कमरूद्दीन आदि मौजूद थे। उधर, शिवसैनिकों ने भी उक्त प्रकरण में अपना विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुड्डू ठाकुर, पवन आर्य, राजेंद्र कुमार, पिंटू ठाकुर, महेश शर्मा आदि मौजूद थे।
रीता गहतोड़ी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गोवंशज के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के अलावा व्यापारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया में अनर्गल बयानबाजी करने वालों तथा पालतू पशुओं को लावारिस हाल में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी गांवों में पशुओं की संख्या निर्धारित करने की मांग भी उठाई है।