फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Thu, 30 Jan 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तीलू रौतली पुरस्कार प्राप्त और चंपावत जिले की चुनाव आइकन शांभवी मुरारी को राज्यपाल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन देहरादून में सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए शांभवी को सम्मानित किया। चंपावत के सहायक नोडल अधिकारी जीवन चंद्र कलौनी के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक व्यवस्था में सशक्त महिला का सशक्त राष्ट्र में योगदान थीम पर शांभवी मुरारी ने राज्यपाल के समक्ष विचार रखे। राज्यपाल ने शांभवी की सराहना की। शांभवी योग, शैक्षिक, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें