फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर, बनबसा में खुले सरकारी धान क्रय केंद्र, शुरू नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
बनबसा के स्ट्रांग फार्म परिसर में खोला गया सरकारी धान खरीद केंद्र। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में सरकारी धान क्रय केंद्र खुल गए हैं, लेकिन ऑन लाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट न खुलने से अभी तक धान खरीद तो दूर किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की कार्यवाई भी शुरू नहीं हो पाई है। टनकपुर साधन सहकारी समिति लि. ने अपने कांटे लगा दिए हैं। टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में करीब 12 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

समिति सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर एक अक्तूबर से सरकारी धान खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। टनकपुर में मंडी समिति परिसर में और बनबसा में स्ट्रांग फार्म परिसर में केंद्र खोलकर तौल कांटे लगा दिए गए हैं। धान का न्यूनतम मूल्य 1868 और अधिकतम मूल्य 1888 निर्धारित है। समिति सचिव ने बताया कि धान की बिक्री के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा, लेकिन अभी वेबसाइट न खुलने से किसानों के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें