फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर है सरकार की निगाह: चुफाल

विज्ञापन
उत्तराखंड में आपदा से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोहाघाट में जानकारी देते भ - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव राहत पहुंचा रही है।
विज्ञापन

रविवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए चुफाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है। राहत व बचाव कार्य के अलावा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज किया जा रहा है। चुफाल ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। साथ ही प्रवासी लोगों को गृह जिले में पहुंचने पर एहतियातन क्वारंटीन किया जा रहा है। इससे पूर्व लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुफाल का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व विधायक केसी पुनेठा के आवास में जाकर उनकी सेहत का हालचाल भी जाना। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, जिला महामंत्री श्याम सिंह ढेक, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, करमवीर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें