फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेपर लीक मामले के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Fri, 15 May 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वीर कालू सिंह माहरा चौक पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है तो कम से कम परीक्षा में धांधली न करे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा सरकार में कई बार पेपर लीक के मामले आ चुके हैं। मेहनत करने वाले युवाओं के सपने नकल माफिया और सेटिंग करने वाले भाजपा के नेता तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि पेपर निरस्त करने से कुछ नहीं होगा, इस पर सख्त से सख्त नियम बनने चाहिए। वहां यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर माहरा, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, राहुल कुमार, शिखा विश्वकर्मा, मयंक ढेक, कार्तिक सामंत, राहुल सामंत, लविन गोस्वामी, भुवन बोहरा, अंकित बिष्ट, सौरभ बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


नीट प्रश्नपत्र लीक होने से आक्रोश

पिथौरागढ़ । कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने नीट का प्रश्नपत्र लीक होने पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में नैतिकता है तो उन्हें अपनी जवाबदेही लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने एनटीए के क्रियाकलापों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जोशी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से कई परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिभाओं के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें