फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नागरिकों की समस्याएं सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध : रेखा

Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जन समस्याएं सुनी। मंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शनिवार को कोलीढेक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में टूटी नालियों, सड़कों की मरम्मत, पेंशन लाभ, फसलों की सुरक्षा के तारबाड़, नियमित पेयजल आपूर्ति, राशन कार्ड, खेल मैदान निर्माण आदि समस्याएं उठीं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को सुनकर जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में विभिन्न विभागों ने 28 स्टॉल लगाए जिसमें 670 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
चिकित्सा विभाग ने 230, पशुपालन ने 20, आयुष/होम्योपैथी ने 177, डेयरी ने 43, सहकारिता ने 22, कृषि विभाग ने 15, उद्यान ने 42, मत्स्य विभाग ने 30 समेत अन्य विभागों ने ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कई प्रमाणपत्र तैयार कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। वहां दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, हिमेश कलखुड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, बाराकोट प्रमुख सीमा आर्या, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, डीएम मनीष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें