फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने धामी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समूह ग भर्ती प्रक्रिया को रोका नहीं है, सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टाफ नर्स और गेस्ट शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। कहा कि धर्म परिवर्तन को लेकर सरकार ने सख्त कानून बनाया है जिसमें किसी संस्था, व्यक्ति की ओर से धर्म परिवर्तन कराए जाने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के नेतृत्व में सिविल कोड को लागू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चंपावत- टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को चार धाम मार्ग के तहत बनाया जा रहा है इससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महेश पंगरिया, शंकर पांडेय, कैलाश पांडेय, केसी जोशी, गौरव पांडेय, मोहन अधिकारी, रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें