लोहाघाट (चंपावत)। कामधेनु वात्सल्य गौसेवा केंद्र मड़ पसौली में गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने दिनभर गौसेवा का संकल्प लिया। सुबह यहां सुंदर कांड का पाठ करने के साथ गाय के गोबर से बनाए गए गोवर्धन पर्वत की सामूहिक पूजा हुई। इसके साथ गायों का माल्यार्पण कर उन्हें गौग्रास दिया गया। पीजी कॉलेज के डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जहां सद्बुद्धि होती है, वहां सद्विचार स्वयं पैदा हो जाते हैं।
गौ माता के सामने जो संकट आया है। उसे उबारने में वात्सल्य केेंद्र एक देव कार्य कर रहा है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी ने भी केंद्र के प्रयासों को सराहा। पंडित मथुरा दत्त, हीराबल्लभ जोशी, नवीन चंद्र ने पूजा, अर्चना कराई। आचार्य हरीश कलौनी ने संचालन किया।
स्टेट बैंक के जेसी तिवारी, कुंवर सिंह प्रथोली, देवेंद्र पाटनी, जोगा सिंह धोनी, खीमराव सिंह, हरीश पंत, प्रकाश धामी, नारायण पुजारी, नवल जोशी, विजय वर्मा, जगत पाटनी, जोत सिंह, डुंगर गिरि, राकेश गिरि ने गौसेवा का संकल्प लिया। केंद्र के संचालक शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि यहां 65 गायें पल रही हैं। इससे पूर्व केंद्र की ओर से त्रिभुवन धोनी, रेनू देवी, एचसी कलौनी ने सभी का स्वागत किया।
बनबसा (चंपावत)। अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजा के बाद महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में अन्नकूट पर्व के उपलक्ष्य पर भंडार हुआ। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि भंडारे में परंपरागत मारवाड़ी भोज परोसा गया। इस दौरान अग्रवाल सभा के प्रदेश मंत्री पवन मित्तल, नरसिंह दास अग्रवाल, रामदत्त गोयल, श्याम सुंदर, तारा चंद अग्रवाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, विनोद मित्तल, एसएन गोयल, अभिषेक गोयल, सियाराम गोयल आदि थे।