बर्दोली गांव की गोशाला में लगी आग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत से पांच किमी दूर बर्दोली गांव में बिजली गिरने से एक गोशाला जल गई। आग से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। अलबत्ता भवन स्वामी ने आननफानन में गाय व अन्य जानवरों को गोशाला से निकाल जान बचाई।
बारिश थमने के बाद बर्दोली गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रकाश जोशी पुत्र गंगा जोशी की गोशाला में बिजली गिर गई।
आग से घासफूस की गोशाला में लपटें उठने लगीं। फौरन गोशाला स्वामी प्रकाश जोशी और परिवार के लोगों ने जानवरों को बाहर निकाला। इस प्रयास में एक परिजन को मामूली चोंट भी आईं।
सूचना मिलने पर 18 किमी दूर लोहाघाट से अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंच आग को काबू में किया।