चंपावत के चल्थी स्टेडियम में क्रिकेट टीम के विजेता खिलाड़ी। संवाद
चल्थी स्टेडियम में संपन्न हुई जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता
चंपावत। क्रिकेट एसोसिएशन चंपावत की ओर से आयोजित अंडर-16 बालक वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट लीग का खिताब गोरल क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। बुधवार को खेले गए फाइनल में टाॅस निक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में मात्र 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 46 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में गोरल क्रिकेट क्लब ने मात्र छह ओवर में बिना बिकेट खोए जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि विनोद पंत, दिनेश बोरा, रविंद्र आर्य और विशन सिंह न्याल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां एसोसिएशन के सचिव नीरज वर्मा, धीरज जोशी, बिनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान महिला सीनियर वर्ग की बल्लेबाज खिलाड़ी मुस्कान कुमारी को उत्तराखंड टीम में चुने जाने और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर एसोसिएशन ने क्रिकेट किट, हेलमेट, ट्रैकसूट और कैप देकर सम्मानित किया। संवाद