फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, लोहाघाट और पाटी क्षेत्र में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोपालकों ने गायों को स्नान कराकर उनका शृंगार किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पकवान खिलाए।
विज्ञापन

पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को माता का स्वरूप मानकर उसकी पूजा करने की परंपरा है। गोपाष्टमी पर लोगों ने गायों को तिलक लगाया और फूल-मालाएं पहनाकर गुड़, हरा चारा और विभिन्न पकवान खिलाए। साथ ही घरों में सुख-शांति और परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों ने गोवंश की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि गाय धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का भी महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें