चंपावत पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारी को सम्मानित करते एसपी। संवाद
चंपावत। पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में लोकसभा चुनाव के दौरान सकुशल चुनाव कराने पर सात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कांस्टेबल गोपाल गिरी गोस्वामी को बेस्ट इंप्लाई ऑफ मंथ का पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली प्रभारी चुनाव सेल एसआई सुमन पंत, एसआई दीपक पाल, जीवन चंद्र जोशी, मुख्य आरक्षी जगदीश राम, कांस्टेबल राजेंद्र राम, कांस्टेबल पूजा पाल और सुमन को सम्मानित किया गया।
इस दौरान एसपी ने ऑपरेशन स्माइल, नशामुक्त जागरूकता अभियान, वनाग्नि की घटनाओं को रोकने, जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने, साइबर शिकायतों में कार्रवाई करने, साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने आदि के निर्देश दिए। संवाद