फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डुंगराओड़ में मकान में आग लगने से सामान जलकर राख

Sun, 01 Feb 2026 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बैड़ाओड़ गांव के डुंगराओड़ तोक में मकान में लगी आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कालाकोटी ने बताया कि नाथूराम के घर एकाएक आग भड़क गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग लगने से घर में रखी गई खाद्य सामग्री, बिस्तर, फ्रिज, टीवी, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान कालाकोटी, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार और संजय कुमार ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें