फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किसान हाट में स्थानीय उत्पादों का मिला अच्छा मूल्य

Sun, 22 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में लगी किसान हाट। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में समूह की महिलाओं की ओर से किसान हाट का आयोजन किया गया। लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। सबसे अधिक आलू, टमाटर, पुलम और मूली की खरीदारी हुई। किसान हाट में करीब पांच हजार का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

रविवार को गंगनाथ बाबा महिला समूह सहित अन्य समूह की ओर से किसान हाट में विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाए गए। किसानों ने मूली, आलू, प्याज, काला भट्ट, पुलम और हेथा संस्था ने बद्री गाय का मट्ठा और आयुर्वेदिक दवाओं के स्टाल लगाए थे। किसानों ने बताया कि सुबह के समय स्थानीय लोग सामान की खरीदारी के लिए काफी संख्या में आए। बताया कि बाजार और हाट के दामों में 10 प्रतिशत से अधिक अंतर रहता है। किसान हाट में धरम सिंह, पार्वती देवी, अमित जोशी आदि किसानों ने अपने उत्पाद बिक्री के लिए लगाए।
विज्ञापन

22सीपीटी02 पी- चंपावत रोडवेज स्टेशन में लगी किसान हाट। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें