फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू देवता हो सुफल हे जाया.....

Sun, 13 May 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में बाहर से आई टीमों के कलाकारों ने धमाल मचाया। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी इंद्रधनुषी रंग बिखेरे। हरियाणा लोक कला संस्थान रोहतक और गढ़वाल सांस्कृतिक संस्था पौड़ी के कलाकारों ने जम कर कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, माध्यमिक डीएस राजपूत और आरसेठी के निदेशक जर्नादन चिलकोटी ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में हरियाणा लोक कला संस्थान रोहतक के कलाकारों ने शिव स्तुति और पनिहारी लोक कला का प्रदर्शन किया। गढ़वाल सांस्कृतिक संस्था पौड़ी के कलाकारों ने निर्देशक अनिल बिष्ट और अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल के नेतृत्व में गोलज्यू की स्तुति गोलू देवता हो सुफल हे जाया से कार्यक्रम की शुरूआत की। जोगलहरी के तहत रिद्वि को सुमिरो, सिद्वि को सुमिरो कार्यक्रम पेश किया। गायक प्रेम पंत और राकेश मुंदवाल ने कई गीत पेश किए। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय चंपावत के बच्चों ने हंस वाहिनी माता तेरी जै जैकार और रंगीलो मुलुक मेरो देश रे पेश किया।  
यूनिवर्सल स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी गीत घूमेरो मेरो घाघरा, गुरुकुलम के बच्चों ने कान्हा रे और आल्मा मेटर स्कूल के छात्रों ने पहाड़ी रीमिक्स व छाता डांस पेश किया। शिशु मंदिर खर्ककार्की की छात्राओं ने राजस्थानी और कुमाऊंनी गीत पेश किए। स्थानीय कलाकारों मुकेश गिरी ने दमादम मस्त कलंदर, भुवन बसानी ने हाय तेरी रुमाला और गंगा बिष्ट ने चेली न मारो गीत पेश कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन


गोलज्यू मंदिर में पांच दिनी हवन यज्ञ संपन्न
चंपावत। यहां गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के तहत गोरल मंदिर में पांच दिनी धार्मिक अनुष्ठान का रविवार को हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। मुख्य यजमान त्रिभुवन कार्की और सुधीर साह ने पुरोहित पंडित गिरीश कलौनी, पंडित विनोद पांडेय, पंडित बसंत पांडेय, पंडित हरीश पांडेय, डॉ.कीर्तिबल्लभ सक्टा के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। महोत्सव कमेटी की ओर से सोमवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें