फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यू-ट्यूब पर भी होेंगे गोलू देवता के दर्शन

Thu, 08 Oct 2015 10:28 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय के लिए प्रसिद्ध गोलू देवता अब सोशल साइट पर भी नजर आएंगे। असल में गोलू देवता पर एक डाक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) बनाई जा रही है। डाक्यूमेंट्री पूरी होने के बाद इसकी सीडी बनाने के साथ ही यू-ट्यूब पर डाली जाएगी, जिससे लोग आसानी से गोलू देवता की महिमा से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को निर्देशक के नेतृत्व में यहां आई टीम ने गोलू मंदिर समेत तमाम अनमोल धरोहरों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


डाक्यूमेंट्री बनाने का मकसद न्यायकारी देवता गोलू की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। बीते 26 सितंबर को घोड़ाखाल मंदिर से इस डाक्यूमेंट्री का श्रीगणेश किया गया। डाक्यूमेंट्री के निर्देशक मनोज इष्टवाल ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में इसका फिल्मांकन किया जाएगा। इसके अलावा नेपाल के धनगड़ी और बैतड़ी जिलों में भी शूटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि चंपावत स्थित गोलू के मूल मंदिर की जानकारी बहुत कम लोगों को है।

डाक्यूमेंट्री के निर्माता जीवन जोशी ने बताया कि अब तक घोड़ाखाल, नौकुचियाताल, भीमताल, जैंती, बाणासुर का किला और चंपावत में गोलू देवता के मूल मंदिर में फिल्मांकन किया जा चुका है। इसके बाद गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर, बैजनाथ, चितई मंदिर, जौलजीबी और पौड़ी जिले में स्थित कंडोलिया मंदिर में शूटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि डाक्यूमेंट्री में गोलू देवता के जन्म, न्याय और उनकी महिमा को दर्शाया जाएगा, जिससे लोगों को गोलू देवता के प्रति और अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिल्मांकन नरेंद्र सिंह कर रहे हैं, जबकि टेक्नीशियन हरीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें