फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहरा बलम कप्तान हो, सखी हमरा किसनवा...

Fri, 20 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिवसीय गोलज्यू महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा और लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। महोत्सव में देर रात तक कार्यक्रमों की धूम रही। दिल्ली से आई कुमाऊं  पर्वतीय कला उत्थान समिति बारामासा ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्योति राजन ने भोजपुरी गीत ‘तोहरा बलम कप्तान हो, सखी हमरा किसनवा...’ पेश किया।
विज्ञापन


हेम पंत के नेतृत्व में चैत्र की भिटोली से फाल्गुन की होली तक, फूल देई, गेहूं कटाई, निराई-गुड़ाई सावन, घास की कली, शादी-ब्याह, शगुन आखर, दीवाल देव जागर नृत्य नाटिका पेश की। भुवन बसानी ने ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों...’ गीत पेश किया। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के भैरव दत्त राय के नेतृत्व में पंजाबी नृत्य ‘दमला बिरौला हीरा को भैरोलो इती मोती सनीला’ सहित कई गीत पेश किए गए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गहतोड़ी ने महोत्सव के आयोजन के लिए एक लाख रुपए दिए। सी हॉक समूह के निदेशक नरेंद्र लडवाल ने दिल्ली की कलाकारों की टीम का खर्च उठाया। डा.बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी और डा.महेश ढेक के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, पूर्व मंत्री बीना महराना, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, गोविंद सामंत, केसी पुनेठा, शंकर दत्त पांडेय, श्याम पांडेय, मुकेश महराना, निर्मल महरा, सुभाष बगौली, मुकेश कलखुड़िया, श्याम कार्की आदि मौजूद थे। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम को कुमाऊंनी में संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें