फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव आज से शुरू

Wed, 21 Jun 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अतीत में चंद शासकों की राजधानी और प्रमुख सांस्कृतिक नगरी रही चंपावत में बृहस्पतिवार से दस दिनी गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से कलश यात्रा और छोलिया नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आयोजन स्थल गोरलचौड़ मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने भी दुकानों में आकर्षक लाइटें लगाई हैं। महोत्सव के शुरूआती चार दिनों में सूचना और लोक संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि गोल्ज्यू महोत्सव के लिए सभी तैयारियों को पूरी हो गई हैं। महोत्सव के दौरान शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी और स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। महोत्सव में आने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए टॉय ट्रेन, झूले, चरखी लगाने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित विभिन्न स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें