फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ज्यू महोत्सव : गोरलचौड़ मैदान में शुरू हुआ व्यापारिक मेला

Tue, 27 Jun 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में गोल्ज्यू महोत्सव के दौरान दुकानों से खरीददारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोल्ज्यू महोत्सव में मंगलवार से व्यापारिक मेला शुरू हो गया है। आयोजन समिति की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सिर्फ पांच दिनों तक किए जाने के बाद महोत्सव में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीच-बीच में बारिश के खलल के बावजूद महोत्सव में उमड़ रही भीड़ को लेकर बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

हथकरघा प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा बंगाली साड़ियां, दन, कालीन, चादरें, कंबल, तौलिये, खादी वस्त्र, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की काफी डिमांड है। महोत्सव में पहुंचने वाले युवक-युवतियों में टेटू बनाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इसके अलावा महिलाएं और बच्चे चरखी, झूला, रेलगाड़ी का आनंद उठा रहे हैं। वहां पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ईओ अशोक कुमार वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, नंदन तड़ागी, कैलाश पांडेय, हरीश तिवारी, प्रदीप भट्ट, नीरज जोशी, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
महोत्सव समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन कर रही नगरपालिका की ओर से आयोजन में सक्रिय सहयोग देने के लिए समिति पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने गोल्ज्यू मंदिर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह कार्की, देवडांगर देवीलाल वर्मा और जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुधीर साह को सपत्नीक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें