फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ज्यू महोत्सव : अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में...

Sun, 25 Jun 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के गोल्ज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। शनिवार रात को लोक गायिका माया उपाध्याय और मनोज आर्या ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में..., क्रीम पौडर घसनी किलै ना..., ओ भिना कसके जानुं द्वारहाटा..., ओ हीरा समधिणी..., चंदू ड्राइवर... आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

लोकगायक मनोज आर्या ने चा हा को होटल खोलूलो इत्ते टनकपुर..., ढाई हाथै धमेली... आदि गीत गाकर समा बांधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। डॉ. बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी और नीरज जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापारी कमल राय, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार ज्योति धपवाल, ईओ अशोक वर्मा, शंकर पांडेय, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा, मयंक पुनेठा, कैलाश अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद थे। वहीं गोल्ज्यू मंदिर में भी पूजा-अर्चना और यज्ञ जारी है।
रुद्राक्ष की फैंसी ड्रेस सबको भायी
चंपावत। महोत्सव के दौरान हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगवा शिवजी का रूप धरे रुद्राक्ष गोस्वामी प्रथम, उदयन स्कूल की संस्कृति आर्य द्वितीय और एंजिल्स एकेडमी की ज्योति मर्तोलिया तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक प्रेमा चिलकोटी, सरिता गिरी और हेमा कार्की रहे। संवाद
विज्ञापन

राजकीय होगा गोल्ज्यू मेला, सीएम ने जिलाध्यक्ष को फोन पर दी जानकारी
चंपावत। चंपावत में होने वाले गोल्ज्यू मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिल जाएगा। गोल्ज्यू महोत्सव में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को शनिवार रात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ये जानकारी दी। सीएम ने फोन पर ही लोगों को महोत्सव के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि गोल्ज्यू सर्किट बनाने को लेकर सरकार काम कर रही है। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने गोल्ज्यू मेले को राजकीय मेले की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें