लोहाघाट में गोल्डन हैल्थ कार्ड बनवाने पहुंचे पेंशनर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के गोल्डन हेल्थ कार्ड नगर में बनने शुरू हो गए हैं। पहले दिन करीब 10 पेंशनर्स के गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाए गए। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने बताया कि संगठन ने डीएम विनीत तोमर से मुलाकात कर पेंशनरों के गोल्डन हेल्थ कार्ड बनवाने की मांग की थी। रविवार से नगर पंचायत के सभागार में पेंशनरों के गोल्डन हेल्थ कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
बताया गया कि पेंशनरों के दो दिन तक गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। बताया कि जिन पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के गोल्डन हेल्थ कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं, वे अपने कार्ड बनवा लें। गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाने के लिए पेंशनरों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि प्रपत्र लाने होंगे। इस मौके पर श्याम ढेक, भगवान सिंह सामंत, रमेश चंद्र पाटनी, प्रहलाद सिंह मेहता आदि मौजूद थे।