फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए 

Sat, 02 Feb 2019 11:55 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
अपराजिता के तहत शपथ लेते चंपावत जिले के दूरस्थ पाली विद्यालय के छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ और पिछड़े पाली गांव में राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बालिका हिंसा को रोकने से नारी गरिमा बढ़ेगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में छठीं से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ लेने के बाद 104 छात्र-छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे।

शिक्षक नरेंद्र दिगारी की अध्यक्षता और मनोहर दत्त जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के पीएलवी डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं और बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह तभी मुमकिन है जब बालिका हिंसा पर लगाम लगेगी। कार्यक्रम में बालिकाओं और महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए उत्पीड़न से बचाव के तरीके बताए गए। छात्र पीयूष जोशी, दीपा जोशी और बलवंत तड़ागी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन कर बेटियों के महत्व को प्रदर्शित किया। वहीं इंटर की दीपा नरियाल ने भाषण और हाईस्कूल की किरन महर, टीना महर और ममता पांडेय ने कविता सुनाई।

पढ़ाई, खेल और घरेलू काम में सामंजस्य बनाने के तरीके पूछे 
छात्र-छात्राओं ने बोर्ड और गृह परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए पढ़ाई के तरीके भी पूछे। हाईस्कूल की छात्रा सीमा, हिमांशु महरा, प्रिंस जोशी, सौरभ, मोहित, अमित, रोहित, किशोर आदि ने कठिन विषयों को सहज तरीके से समझने, पढ़ाई, खेल और घरेलू काम में सामंजस्य बनाने सहित कई सवाल पूछे। शिक्षक रमेश राम, नीरज पाल, राजेंद्र प्रसाद ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें