टनकपुर रेलवे स्टेशन में अधिकारियों को निर्देश देते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने टनकपुर रेलवे स्टेशन और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
विशेष ट्रेन से बृहस्पतिवार को टनकपुर पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक मिश्रा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर साइनबोर्ड को सही से लगाने, भवन की सीलन को दूर करने के निर्देश दिए। बाद में रेलवे रनिंग रूम का निरीक्षण कर संतोष जताया। इस दौरान रेलवे के पीसीओएम संजय त्रिपाठी, सीईई एके शुक्ला, पीसीएसटीई अनिल कुमार मिश्रा, सहायक मंडल इंजीनियर राजेश कुमार मिश्रा, आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि पांडेय, रेलवे स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी आदि थे।