फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बालगीत की बेहतर प्रस्तुति पर छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में दो मई को बालगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालगीत की बेहतर प्रस्तुति करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विनीता जोशी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


बिंदु चंद और नीलम पांडेय को बालगीत प्रेरक संयोजक सम्मान मिला। रेखा पाल और विमला खड़ायत को बालगीत प्रेरक निर्णायक सम्मान प्रदान किया गया। बालगीत प्रस्तुति में कई छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, मधुर स्वर और आत्मविश्वास के लिए सम्मानित किया गया।
खटीमा से बालगीत दिवस के संस्थापक रावेंद्र कुमार रवि मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय संयोजक युवा बालसाहित्यकार नूरेनिशां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन नीलम पांडेय ने किया। आयोजक बिंदु ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें