फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन गरीब परिवार की कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

Sun, 26 Nov 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत प्रथम चरण में तीन गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके तहत 28 नवंबर को टनकपुर के गांधी मैदान में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाएगा।



योजना के तहत चंपावत जिले में नौ निर्धन परिवारों की ओर से कन्या के विवाह के लिए आवेदन किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते पहले चरण में सिर्फ तीन कन्याओं का ही सामूहिक विवाह कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेशभर में गरीब परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह किए जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत संबंधित कन्याओं के विधि विधान से होने वाले विवाह का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शुरू की जा रही अनूठी पहल के तहत टनकपुर के गांधी मैदान में 28 नवंबर को गरीब कन्याओं का पहला सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए चंपावत और टनकपुर में कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
- केदार सिंह बृजवाल, नोडल अधिकारी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें