युवा कल्याण और पीआरडी की ओर से संचालित तीन दिनी खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। बीडीओ सीएस मेवाड़ी तथा ज्येष्ठ प्रमुख चतुर सिंह मेहता ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रधान छत्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और ब्लाक कमांडर प्रकाश राम, शिक्षक रविश पचौली के संचालन में पुरस्कार वितरण किए गए।
शुक्रवार को तीसरे दिन 100 मीटर दौड़ में अंकित मेहता, नीरज कुमार, गोपेश चंद्र पहले तीन स्थान में रहे। बालकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सूरज पाटनी, पवन सिंह, अजय प्रसाद, बालिकाओं में गंगा पाटनी, अनामिका और कंचना सकलानी, ज्येष्ठ वर्ग के बालकों में प्रमोद कुमार, अंकित जोशी, नीरज कुमार, बालिकाओं में चंचला, प्रियंका बोहरा और किरन गहतोड़ी पहले तीन स्थान में रहे।
निर्णायक वीबी टकवाल, आरसी पचौली, रमेश राम, पूरन महराना, राजेेंद्र प्रसाद, दिनेश राम रहे। आयोजन में एनडी तिवारी, केडी भट्ट, जीवन सिंह, पूरन चंद्र, महिला संगठक पुष्पा देवी ने सहयोग किया। इस अवसर पर तेज सिंह बिष्ट, प्रधान बसंत बल्लभ, दान सिंह, गोविंद पचौली, विशन सिंह चम्याल, नवीन राम थे।