बनबसा (चंपावत)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को भविष्य की राह चुनने के लिए कॅरिअर काउंसलिंग की गई। इसमें सीआईएसएफ अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने उनका मार्ग दर्शन किया।
प्रधानाचार्या मीना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई कॅरिअर काउंसलिंग में कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को आगे देश सेवा की राह चुनने के लिए विभिन्न जानकारियां दी गई। एनएचपीसी स्थित सीआईएसएफ के निरीक्षक संजीव कुमार और एसआई मिपेस प्रसाद ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के संबंध में जानकारी देते हुए देश सेवा करने के बारे बताया।
कार्यक्रम को गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानीचंद, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन हरीश कापड़ी, सूबेदार बीबी पांडेय और पूर्व सैनिक जिपं सदस्य पुष्कर कापड़ी और पीटीए अध्यक्ष अर्जुन चंद ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षिका सोनी बेरी और गीता चंद ने किया। संवाद