टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एक होटल में संस्थागत क्वारंटीन में रह रही दिल्ली से लौटी एक युवती पॉजिटिव मिली है।
इसके साथ ही अब अकेले टनकपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि सैलानीगोठ निवासी 18 वर्षीय युवती बीते 10 जुलाई को दिल्ली से लौटी थी। युवती को क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। बताया कि क्षेत्र से भेजे गए सात और ऐसे लोगों की जांच रिपोर्ट अभी रुकी है, जिस पर संशय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि टनकपुर और बनबसा के करीब 40 नाइयों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। बृहस्पतिवार को पॉजिटिव मिले नाई को छोड़ कर सभी नाईयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद