फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेल महाकुंभ में जीआईसी तेजम प्रथम

Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के खेल मैदान जौलाड़ी में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी के विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर काॅलेज तेजम में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जीआईसी तेजम ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत और उदीयमान खिलाड़ी मोहित ने मशाल दौड़ के साथ खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान अंडर-14 और 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, गोला, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत के पांच विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर काॅलेज तेजम पहले, सैंणराथी दूसरे और होकरा तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि प्रधान लता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम, पीटीए अध्यक्ष उषा देवी रहीं। वहां प्रधानाचार्य एसआर विश्वकर्मा, व्यायाम शिक्षक नवीन सिंह, भगत सिंह मेहता, दमयंती रावत, नागचंद सहगल, पंकज पपनै, गौरव रावत, नंदकिशोर जोशी, संकुल समन्वयक गोकुलानंद द्विवेदी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31 पीटीएच 16 पी- राजकीय इंटर कालेज तेजम में खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : आयोजक

लंबी कूद में संजना, शॉटपुट में बरखा पहले स्थान पर

चंपावत। पाटी के खेल मैदान जौलाड़ी में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राॅफी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गोशनी यशपाल मनराल रहे। इसमें दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर- 14 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में नंदिनी और 600 मीटर दौड़ में सौम्या पहले स्थान पर रहीं। लंबी कूद में संजना, शॉटपुट में बरखा पहले स्थान पर रहीं। कबड्डी में रैघाव, खो-खो में चौड़ामेहता पहले स्थान पर रहा। वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम आर्या, शंकर सिंह, अंकित उनियाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें