फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीआईसी मंच के बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई का इंतजार

Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। सीएम की घोषणा के बाद भी जीआईसी मंच में विज्ञान विषय का संचालन नहीं हो सका है। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले बच्चों को मजबूर होकर कला विषय की पढ़ाई करनी पड़ती है। 2023 में सीएम ने विज्ञान वर्ग की पढ़ाई की घोषणा की थी। लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मंच में 10वीं पास होने के बाद छात्र-छात्राओं को कला वर्ग की पढ़ाई करनी पढ़ती है।
विज्ञापन

विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को चंपावत मुख्यालय जाना पड़ता है। वर्तमान में हाईस्कूल में 17 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है लेकिन अब इन्हें भी कला वर्ग की पढ़ाई करनी पढ़ेगी। बता दें कि विद्यालय में करीब 170 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अभिभावकों का कहना है कि अगर विद्यालय में विज्ञान विषय संचालन पहले ही शुरू हो जाता तो इच्छुक बच्चों के लिए विज्ञान में प्रवेश लेना आसान होता। विज्ञान के अध्यापक इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कराएंगे तो कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या और बढ़ जाएगी। बच्चों के लिए विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो जाती है तो दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल पाएगा।
कोट
राजकीय इंटर कॉलेज मंच में विज्ञान वर्ग में पूर्व बच्चों के प्रवेश नहीं लेने के कारण संचालन नहीं हो सका था। इस बार विज्ञान विषय के संचालन के प्रयास किए जाएंगे। - मान सिंह, प्रभारी सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें