फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विज्ञान नाटक में जीआईसी चौमेल ने मारी बाजी

Sat, 28 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में ड्रामा प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य संयोजक संजीव पंत, पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह और ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी चौमेल, जीआईसी बापरू व जीआईसी मऊ, विज्ञान मॉडल सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय में रिया बोहरा, त्रिभुवन व पुष्पा शर्मा, पर्यावरण में किशोर नाथ, यशोदा बिष्ट व रोहन जोशी पहले तीन स्थानों पर रहे।
इसी तरह कृषि में यथार्थ बगौली, पवन अधिकारी, ज्योति बिष्ट और संचार में भुवन जोशी, हिमांशु उपाध्याय व पीयूष पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक देवेंद्र कुमार पुनेठा, अर्जुन सिंह छतोला, पूनम भट्ट, ममता पाटनी, पूनम उपाध्याय, प्रियवंदा चौहान, हरिदास राय, अशोक चंद आदि रहे। संचालन प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें