चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
चंपावत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद स्कूल में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
सोमवार को एबीवीपी के जिला संयोजक कुशाग्र वर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में सुरक्षा दीवार को ठीक करने, मुख्य गेट को ठीक करने, शौचालय को ठीक करने सहित अन्य मांगें की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से स्कूल में सुरक्षा की स्थिति नाजुक है। बताया कि निर्वाचन के समय स्कूल में बाहरी जनपदों से आई हुई टीमें रुकी थीं। मुख्य गेट क्षतिग्रस्त होने से पशुओं के आने का खतरा बना हुआ है। डीएम ने जल्द व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में मोहित भट्ट, हर्षित राय, दीपांशु कॉलोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद