टनकपुर में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते भक्तों की टोली। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। भगवान गणेश की मूर्ति शारदा में विसर्जित कर सुख-समृद्वि की कामना की। इसी के साथ गणेश उत्सव संपन्न हो गया। नगर के लाल इमली पड़ाव वार्ड और पुरानी पानी की टंकी के पास भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया। बुधवार को गुलाल में रंगे नाचते भक्तों ने नगर में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्द आ उद्घोष लगाते हुए मूर्ति को शारदा नदी में विसर्जित किया। इस मौके पर सभासद तुलसी कुंवर, मनोज गुप्ता, जमुना प्रसाद, विपिन गुप्ता, पंकज सक्सेना, अंशुल गुप्ता, निखिल गोयल, नन्हें सक्सेना, भूरे, मनोज गुप्ता समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। संवाद