फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरूल से कपड़ा बनाने की योजना हो रही तैयार

Mon, 21 Nov 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पहली बार उत्तराखंड में ऑल वेदर रूट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 11 हजार 500  करोड़ रुपए की व्यवस्था भारत सरकार की ओर से की गई है।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए टम्टा ने बताया कि पिरूल से कपड़ा बनाने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की जा रही है। इसका परीक्षण किया जा चुका है। यदि यह योजना सफल होती हैै तो इससे उत्तराखंड के जंगलों को वनाग्नि से निजात मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नाभिढांग से गुंजी तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। मार्च तक लोग अपने वाहन से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


सीएम की दौड़ में नहीं, कर्म में विश्वास करता हूं : अजय भट्ट
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि एक ओर मोदी सरकार आतंकवादियों और अलगावंवादियों को पस्त करने में लगी है। दूसरी ओर कांग्रेस ऐसा व्यवहार कर रही है, जिससे उन्हें ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह सीएम की दौड़ में नहीं है, कर्म में विश्वास करते हैं, फल ईश्वर देता हैै। वे केंद्र से धन न मिलने के सीएम के आरोप पर उनके साथ खुली बहस करने को तैयार हैं। सत्ता परिवर्तन यात्रा की अब तक की सफलता से गदगद भट्ट का कहना है कि इससे कांग्रेस बौखला गई है। सीएम की दो फीसदी घोषणाओं पर भी काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें