फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठें दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे जनरल ओबीसी कर्मचारी

विज्ञापन
चंपावत में विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पदोन्नति में लगी रोक हटाने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी है। शनिवार को जनरल ओबीसी कर्मचारी छठें दिन भी कार्य बहिष्कार में डटे रहे। कर्मचारियों ने भारी वर्षा के बीच विकास भवन में नारेबाजी के साथ धरना दिया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और जीवन ओली के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब होली के बाद 12 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के साथ ही आवश्यक सेवाओं को ठप किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन में धरना प्रदर्शन करने वालों में संयोाजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन, एमसी जोशी, होशियार सिंह कार्की, राजेंद्र सिंह सामंत, केके जोशी, आरएन पंत, राजेंद्र गिरि, सोमनाथ गर्ग, जीबी दुर्गापाल, पंकज चौहान, नवीन सिंह बिष्ट, संजय चौहान, महेश चंद्र पांडेय, प्रदीप चौहान, महेंद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, देवराज सिंह, महिपाल सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, नारायण सिंह कार्की, एसडी भट्ट, एनएस पुनेठा, गणेश लाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह तड़ागी, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, कुंदन सिंह, राहुल उपाध्याय, प्रकाश सिंह, सुमित गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।
लोहाघाट तहसील में भी हड़ताल में डटे रहे कर्मचारी
लोहाघाट (चंपावत)। पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इंप्लाइज फैडरेशन का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। भारी वर्षा के बावजूद भी शविवार को तहसील परिसर में अपनी मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी डटे रहे। शनिवार को प्रकाश सिंह तड़ागी के नेतृत्व में प्रबुद्ध शर्मा, दीपा जोशी, निर्मला देवी, सुनीता मेहता, कुसुम गोस्वामी, ललिता जोशी, पुष्पा पाटनी, संध्या पांडेय, मंजू तड़ागी, चंद्रकला चतुर्वेदी, राजेश्वरी बोहरा, नगेंद्र कुमार जोशी, ऋषभ कुमार, श्याम प्रथोली, अशोक पुनेठा, बची सिंह जीना, प्रशांत वर्मा, राकेश सिंह, पवन जुकरिया, सुनील सिंह, कुसुम गोस्वामी, शंकर जोशी, नीलम उप्रेती, सचिन उपाध्याय आदि तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें