बनबसा में कलश यात्रा के दौरान लोगों को टीका लगाते गायत्री परिवार के सदस्य। संवाद
बनबसा (चंपावत)। रविवार को बनबसा में गायत्री परिवार की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का उद्देश्य विश्व में शांति का संदेश फैलाना है। बनबसा गायत्री परिवार के संयोजक बंशीधर उपाध्याय ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से दिव्य ज्योति कलश यात्रा को देश के विभिन्न भागों में ले जाकर शांति संदेश फैलाया जा रहा है।
बताया कि मां भगवती शर्मा के अवतरण के एक सौ वर्ष पूरे होने पर कलश यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। इसी के तहत रविवार को बनबसा गायत्री परिवार ने शक्तिपीठ से कलश यात्रा निकाली। हरिद्वार से आए दिनेश चंद्र मैखुरी, रंजीत नायक, राजाराम, गंभीर सिंह फर्सवाण, आलोक श्रीवास्तव, शेखर चंद्र जोशी ने सहयोग दिया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। संवाद