फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गई असुर तेरी नारी मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में...

Thu, 01 Mar 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
रायनगर चौड़ी गांव में सामूहिक रूप से खड़ी होली का गायन करते महिला और पुरुष होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र में खड़ी होली की धूम मची हुई है। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंडों में होल्यार होली गायन में मस्त हैं। होली को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। होली में शिरकत करने के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा आदि स्थानों में नौकरीपेशा करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


 लोहाघाट के ठांटा में जोगा दत्त, पीतांबर दत्त, बालादत्त शर्मा, प्रयागदत्त पाठक, भैरव दत्त, भुवन राम के नेतृत्व में होल्यारों द्वारा गई असुर तेरी नारी मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में, हो सुमिरो सीता राम, रम भज हरि भज राधे आदि होली गीतों का गायन कर रहे हैं। फोर्ती में होल्यार मोहन चंद्र बगौली के नेतृत्व में शिव की जटा गंभीर वा में गंगा समायो रे, और नदी सब हील गंगा निर्मल धायो रे गीतों का गायन चल रहा है। सुंई गांव में होल्यार राजेश चौबे के दिशा-निर्देशन में बिन रावन केशर किन्न बोये, लाला बिनरावन केशर किन्न बोये आदि होली गायन कर रहे हैं। पाटी में कुंडल पुर के राजा भीसम नाम धराय, या उस घर जन्मी कन्या रूकमणि नाम धराय  होली गाई जा रही है। रायनगर चौड़ी में बरसाने की गूंजरी गोपाला जी हो, हरिय पंख मुख लाल सुवा बोलियजन बोले बागा में आदि  होली का गायन किया। देवीधुरा, खेतीखान, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, बाराकोट, बर्दाखान,सिमलखेत, पुलहिंडोला, चौमेल, रौंसाल, पंचेश्वर, मडलक आदि स्थानों में भी होली पूरे शबाब पर है।

लाल भये नंद लाल...
लोहाघाट (चंपावत)। ठाड़ाढूंगा मोहल्ले के मेहता आवास में हुई बैठकी होली में देर शाम तक होल्यार विभिन्न राग और फाग में झूमते रहे। होल्यारों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किया। ठांडाढुंगा मोहल्ले में पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता के आवास में हुई बैठकी होली की शुरुआत डायट के प्रवक्ता शिवराज तड़ागी ने राग काफी में लाल भये नंद लाल गाकर महफिल को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

गिरीश राय राग काफी में होली खेलन में अनूप, कमल वर्मा ने राग पीलू में मदकी भरी चली ई, किरन जुकरिया ने श्याम कल्याण में मलत-मलत नैना लाल भये, देवेंद्र बिष्ट ने जंगला काफी में मानो-मानो जी छैल नंदलाल, प्रहलाद मेहता ने जंगला काफी में मुरली न बजाओ बिहारी गाकर समां बांध दिया। बैठकी होली में पहुंचे विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर डीडी पांडेय, छत्तर सिंह ढेक, प्रेम लाल साह, जीवन मेहता, कैलाश मेहता, दान सिंह, कैलाश सिंह, दीपक मेहता आदि मौजूद थे।


परवान चढ़ी महिलाओं की बैठकी होली
लोहाघाट (चंपावत)। महिलाओं की बैठकी होली भी परवान चढ़ी हुई है। नगर के विभिन्न स्थानों में महिलाओं ने बैठकी होली कर होली पर्व की खुशियां बांटी जा रही हैं। गांधी चौक में शिक्षिका पुष्पा वर्मा के आवास पर हुई महिलाओं ने बैठकी होली में महिलाओं ने मन मोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। महिलाओं ने मत जाओ पिया होली आई रही, मत जाओ पिया होली आई रही, जो कि आयो शहर से व्यापारी आदि होली गीतों का गायन कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इस मौके पर अमिता राय, भावना वर्मा, शांति देवी, सुधा खर्कवाल, तुलसी गहतोड़ी, राधा जोशी, ममता पांडेय, डॉ.मीना राय, शोभा राय, कल्पना देवी, पूजा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें