फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा क्षेत्र के गांवों में पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती

Sun, 17 Jun 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
विज्ञापन
देवीधुरा में अवैध रूप से की गई भांग की फसल को नष्ट करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत पाटी पुलिस ने देवीधुरा के भैंसर्क, पखोटी और बैरख गांवों में अवैध रूप से की गई भांग की खेती को नष्ट किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी स्वयं जागरूक होकर भांग की खेती को नष्ट करने में सहयोग किया।
विज्ञापन


पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव का भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। बताया गया कि भांग की खेती प्रतिबंधित है, जिसकी खेती करने से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि यदि लोग भांग की खेती करेंगे तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों का कहना था कि भंाग की खेती उनके पूर्वजों के समय से की जाती रही है, भांग के बीज से जहां वह चटनी के रूप में प्रयोग करते हैं वहीं जाड़ों में इसे पीसकर सब्जी में डालकर खाया जाता है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने भी स्वयं जागरूक होकर भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस टीम में  एसआई नंदन सिंह राठौर, कांस्टेबल ईश्वर प्रसाद, ईश्वरी दत्त जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें