फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में गौरव और काजल प्रथम

Sat, 03 Nov 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाते धावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल विभाग एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार से बालक-बालिकाओं की दो दिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुख्य अतिथि एनएचपीसी पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां एवं प्रबंधक एके टैमरे ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत पेश किए।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन हुई अंडर-12 आयु वर्ग बालकों की 200 मीटर दौड़ में गौरव भंडारी ने पहला स्थान पाया, जबकि चंदन सिंह, अमन सिंह दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में काजल कुमारी, प्रिया यादव, सोनी बोहरा पहले तीन स्थानों पर रहीं। बालकों की 600 मीटर दौड़ में आशीष कुमार प्रथम, अमन सिंह द्वितीय, अभिषेक भंडारी तृतीय, बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में अर्पिता, खुशी भट्ट, छाया बिष्ट पहले तीन स्थानों पर रहीं।

अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की 200 मीटर दौड़ में शिखर देउपा, नरेंद्र महर, गौरव सिंह, बालिका वर्ग में प्रिया राणा, अंकिता बोहरा, कोमल भट्ट, बालकों की 1000 मीटर दौड़ में जतिन चंद, नरेंद्र महर, मुकेश सिंह बोहरा, बालिका वर्ग में सुनीता जोशी, कोमल भट्ट, सीमा बोहरा, बालकों की 2000 मीटर दौड़ में राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र महर, अनुज वर्मा एवं बालिकाओं में प्रियंका गुप्ता, प्रिया राणा, सुनीता जोशी ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन


अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों की 600 मीटर दौड़ में भूपेंद्र बिष्ट, सहरोज, गौरव कुमार, बालिका वर्ग में प्रिया चंद, ऊषा भट्ट, रोमा जोशी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, मो. मोहसिन शामिल थे। आयोजन में जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, डॉ. डीडी जोशी, डॉ. एम शाहिद, दलीप राय, लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, चंद्रशेखर ओली सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें