टनकपुर की विष्णुपुरी कॉलोनी में सातू-आठूं पर्व पर गौरा-महेश की पूजा-अर्चना करती व्रतधारी महिलाए?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। देवी, देवताओं के प्रति आस्था कोरोना संकट पर भारी पड़ रही है। इसलिए कोरोना संकट के बावजूद सातूं-आठूं पर्व की रौनक बरकरार है, लेकिन क्षेत्र में भगवान गौरा-महेश का पर्व सातूं-आठूं कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कर हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने मंगल गायन कर अग्निपाक व्रत के लिए गले में दूब-धागा बांधा। विष्णुपुरी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पं. गिरीश चंद्र नरियाल के पौरोहित्य में व्रतधारी महिलाओं ने भगवान गौरा, महेश की पूजा-अर्चना की।