फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में गौरा महोत्सव की धूम

Sat, 06 Sep 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के विभिन्न स्थानों पर इन दिनो गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। क्षेत्र के कफलांग, चौड़ासेठी, मडलग, खर्ककार्की, मादली, छतार सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने गौरा गीतों का गायन किया। जिला मुख्यालय के कफलांग गांव में बीते 65 वर्षों से गौरा महोत्सव का आयोजन परंपरा के साथ किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने गौरा दीदी तू जाली पज्याली..., गोविंदी सावित्री च्येली..., सिलगड़ी का पाला झाला... सहित अन्य गीतों का गायन किया गया। इस दौरान गोविंदी जोशी, कमला जोशी, हेमा जोशी, ममता देवी, कलावती देवी, संगीता देवी आदि महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें