फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गंगा दशहरा पर्व

Thu, 28 May 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। शारदा घाट में महिलाओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती कर दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में गंगा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को पं. रामनारायण दास के पुरोहित्य में विशेष पूजा और गंगा आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने शारदा नदी में जलते दीए विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शारदा, जयकिशन बत्रा आदि ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें