बनबसा में श्री गंगा आरती का हुआ शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
बालाजी कीर्तन मंडल बनबसा ने क्षेत्र में पहली बार श्री गंगा आरती का शुभारंभ किया।
आरती कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने गंगा स्तुति की। कीर्तन मंडल के आयोजक कपिल भार्गव और मनोज मित्तल ने बताया कि अब प्रत्येक माह के किसी सोमवार को शारदा नहर किनारे स्नानघाट पर श्री गंगा आरती को आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर बीएड कॉलेज निदेशक कैलाश थपलियाल, हेमा जोशी, दीपक रजवार, चंद्रशेखर भट्ट, रंजना थपलियाल, वीना गोयल, राजेंद्र सिंह भंडारी आदि ने गंगा आरती में शिरकत की।