लोहाघाट के गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सर्व देव मंदिर से नगर की विभिन्न मार्गों से होते हुए ऋषेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
बुधवार को पुरोहित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय ने विधि-विधान से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत, महेश बोहरा सपत्नीक शामिल रहे। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, नवीन मुरारी, गोविंद बोहरा, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, अमित शाह, चंद्रशेखर जोशी, सचिन जोशी, जीवन सिंह मेहता, दीपक जोशी, अनिल जोशी, टीकदेव, खर्कवाल, दिनेश सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।