फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइए गणपति जग वंदन... 

Wed, 04 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
विज्ञापन
गाइए गणपति जग वंदन...  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीमस्टा संगीत कला समिति के तत्वावधान में बैठकी होली हुई। देर रात तक होल्यार विभिन्न रागों में झूमते रहे। प्रमुख होल्यार महेश चंद्र भट्ट के आवास में गाइए गणपति जग वंदन गणेश वंदना से होली की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


संगीत प्रवीण सीएस मौनी ने राग यमन में चलो मन वृंदावन की ओर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।

आचार्य केसी भट्ट ने राग काफी में ‘भव भंजन गुण गाऊं, मैं अपने राम को रिझाऊं ’, सागर मौनी ने राग यमन में ‘जै-जै-जै कृष्ण मुरारी, कृपा करो कुंज बिहारी’, बीसी भट्ट ने राग काफी में ‘क्या जिंदगी का ठिकाना, फिरत मन क्यों रे भुलाना’ और मेजबान एमसी भट्ट ने राग काफ में ‘शिव सुमिरन जिन जाना, सोइ तन ब्रह्म समाना’ औरआचार्य ललित सोराड़ी ने ‘जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर’ गीत प्रस्तुत किया। सीएस मौनी ने ‘हरि तुम भक्तन के प्रतिपाल’ गीत से महफिल का समापन किया।
रातभर चली होली में रबीश पचौली, हरीश जोशी, दिनेश सोराड़ी, पंकज पचौली, एमएन पचौली ने सुर में सुर  मिलाया। तबले में संगत सागर मौनी, दीपक अधिकारी, प्रियांशु भट्ट, अंकित  भट्ट ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें