चंपावत/टनकपुर। सोमवार को हाथी राजा ने एनएच पर वाहनों की रफ्तार रोक दी। बस्तिया क्षेत्र में अचानक जंगल से हाथी निकलकर सड़क पर आ गया है और मस्ती में चलता रहा। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय से हाथ सड़क पर चलता रहा। इसे दौरान वाहन चालक भी उसके पीछे-पीछे धीमी गति से हॉर्न बजाते हुए चलते रहे, लेकिन हाथी को इसका असर नहीं पड़ा। इससे एनएच पर टनकपुर से चंपावत, पिथौरागढ़ और चंपावत, पिथौरागढ़ से टनकपुर की तरफ आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया ने बताया कि हाथी सड़क पर जा रहे कई वाहनों के आगे आ गया। गनीमत रही उसने किसी वाहन को नुकसान नहीं पहुंचाया। संवाद