चंपावत। गौरा देवी कन्याधन योजना का आवेदन करने के बाद भी योजना का लाभ न मिलने से वंचित छात्राओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी भी उतर गई है। छात्राओं के समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर योजना का लाभ दिए जाने की मांग की।
बताते चलें कि वर्ष 2017-18 में इंटर पास करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। छात्राओं ने कहा कि सरकार की ओर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि इससे पहले और बाद में इंटर पास करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला है। ज्ञापन देने वाले में वंदना, नेहा, पूजा, रेखा, रीना, बबीता, तनुजा, सीमा, किरण, प्रभा भट्ट, मीनाक्षी कापडी, रीतू बोहरा, सुमन गड़कोटी, करिश्मा विश्वकर्मा, पूजा जोशी, अंकित खर्कवाल, अभिषेक गंगोला आदि मौजूद रहे।