फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आने लगे फंगल इंफेक्शन के मरीज

Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम में बदलाव के बाद फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ने लगे हैं। सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इसके चलते फंगल इंफेक्शन के मरीज भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पसीने के चलते कपड़े न बदलने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। एक-दूसरे के तौलिया, साबुन, कपड़ाें का इस्तेमाल करने से अन्य लोग भी इसकी चपेट में आते हैं। फंगल इंफेक्शन सामान्य बीमारी है। अमूमन यह बरसात के मौसम में होती है। त्वचा पर लाल चकत्ते होना, त्वचा पर पपड़ी जमना या खाल उतरना, त्वचा का लाल हो जाना, लाल रंग के छोटे-छोटे दाने होना आदि इसके प्रमुख कारण हैं। इसके कारण खुजली भी होती है। कुछ सावधानियां रखकर इससे बचा जा सकता है। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं। घर पर कतई इलाज न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें